पूरे छः मिनट 39 सेकेंड, 22 जुलाई के सूर्य-ग्रहण का काल यही है| ये इक्कीसवीं सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण है|
यह अभूतपूर्व घटना 22 जुलाई, बुधवार को पूर्वी भारत मे खम्भात की खाड़ी से शुरू होगी| सुबह सुबह मछुवारे एक ऐसा सूर्योदय देखेंगे जैसा उन्होने पहले कभी नही देखा| प्रतिदिन के चमकते सूर्य के बजाय एक काले ब्लैक-होल जैसी आकृति दिखायी देगी जो कि पूरे आकाश मे चमकती हुयी प्रकाश धाराओ से घिरी होगी| समुद्री पक्षी चहचहाना भूल जायेंगे क्योकि उन्हे पता नही चलेगा कि दिन की शुरूआत हो गयी या नहीं|
अधिकतर सूर्यग्रहण इस प्रकार के स्वप्निल अनुभव को केवल कुछ ही समय के लिये दिखाते है| लेकिन 22 जुलाई का सुर्य ग्रहण तो पूरे 6 मिनट 39 सेकेंड तक रहेगा. और सैद्दान्तिक रूप से 7:30 मिनट से भी ज्यादा| विशेष बात यह है कि ऐसा दोबारा 13 जून 2132 से पहले नही होगा, यानि यह दृश्य पुनः आपको 123 वर्षो के बाद देखने को मिलेगा|
खम्भात की खाड़ी से शुरू होकर चन्द्रछाया पूर्वी भारत को पार करती हुयी, चीन और, जापान के रियुक्यु द्वीप (Ryukyu islands) से गुजरते हुये जायेगी|

Fig: Path of solar eclipse on 22 July
यह चन्द्रछाया बहुत से बड़े शहरो को काटती हुयी निकलेगी| चीन के शंघाई शहर के ऊपर तो यह पूरे 6 मिनट तक रहेगी और वहाँ रहने वाले 2 करोड़ लोगो को सूर्य का अंधेरा (corona) देखने को मिलेगा|कुछ अन्य बड़े शहर जिन्हे यह सौभाग्य मिलेगा वह है- सूरत (Surat), वडोदरा (Vadodara), भोपाल(Bhopal), वाराणसी (Varanasi), चेन्गदु (Chengdu), चांगकिन्ग (Changqing), वुहान (Wuhan), हेफैइ (Hefei), हांगज़ाउ (Hangzhau) इत्यादि|
एक सौभाग्यशाली इत्तफाक की वजह से ये सूर्यग्रहण कुछ ज्यादा ही लम्बा है| 22 जुलाई को पृथ्वी, सूर्य से अपने दूरस्थ बिन्दु के सबसे नजदीक होगा| इस वजह से सूर्य छोटा दिखायी देगा| छोटा सूर्य मतलब चन्द्रमा इसे देर तक कवर कर सकता है| इसी समय, चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा| यह तो सोने पे सुहागा वाली बात हो गयी| बड़ा चन्द्रमा और छोटा सूर्य, मतलब लम्बा सूर्यग्रहण|
Popularity: 28%
Story by रवि प्रकाश
Tags: 22 july 2009, moon, solar, solar eclipse, sun, surya grahan




Rochak.
badhiyaa jaankaari. Yuva (uvavani.blogspot.com) par bhee ek rachna hai. kripyaa apni raay den.
संक्षिप्त और अच्छी पोस्ट।
आभार जानकारी के लिए.